फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   11th class student who left home to go to college went missing on July 19 in haldwani

Haldwani: घर से कॉलेज जाने के लिए निकली छात्रा लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग; पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

Sat, 20 Jul 2024 08:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 20 Jul 2024 08:21 PM IST
सार

हल्द्वानी में घर से कॉलेज जाने के लिए निकली छात्रा 19 जुलाई को लापता हो गई। परिजनों के खोजने पर भी जब कुछ पता नहीं चला, तब उन्होंने काठगोदाम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
11th class student who left home to go to college went missing on July 19 in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हल्द्वानी में घर से कॉलेज जाने के लिए निकली छात्रा 19 जुलाई को लापता हो गई। परिजनों के खोजने पर भी जब कुछ पता नहीं चला, तब उन्होंने काठगोदाम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: मूनाकोट में महाविद्यालय खोलने की मांग, कलक्ट्रेट पहुंचे लोग; किया प्रदर्शन; DM को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक किशोरी के पिता ने बताया कि 19 जुलाई सुबह सात बजे उनकी बेटी कॉलेज जाने के लिए घर से निकली। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। कुछ भी पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि किशोरी के कॉलेज आदि में पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। जल्द ही किशोरी को तलाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed