Pithoragarh: मूनाकोट में महाविद्यालय खोलने की मांग, कलक्ट्रेट पहुंचे लोग; किया प्रदर्शन; DM को सौंपा ज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले के मूनाकोट में महाविद्यालय खोलने की मांग तेज हो गई है। सीमांत विकासखंड के कई लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन दिया।
विस्तार
पिथौरागढ़ जिले के मूनाकोट में महाविद्यालय खोलने की मांग तेज हो गई है। सीमांत विकासखंड के कई लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से महाविद्यालय खोलने की मांग की जा रही है इसके बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने शीघ् मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
शनिवार को मूनाकोट विकासखंड के कई गांवों के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने यहां डीएम को ज्ञापन देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मूनकोट ब्लाक मुख्यालय के आसपास 15 जीआईसी हैं। इंटरमीडिएट पास करने के बाद उन्हें मजबूरी में उच्च शिक्षा के लिए पिथौरागढ़ कैंपस आना पड़ता है। इसके बाद भी यहां पर नया महाविद्यालय खोलने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने शीघ्र महाविद्यालय नहीं खोलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर ग्राम प्रधान रेखा देवी, दिनेश राम, दिवाकर राम, राजेश्वरी, हरिप्रिया, देवकी देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.