फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पूर्व समाज कल्याण अधिकारी से वसूली के आदेश

पूर्व समाज कल्याण अधिकारी से वसूली के आदेश

Fri, 29 Mar 2019 01:58 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
पूर्व समाज कल्याण अधिकारी से वसूली के आदेश
hundred rupees new note
हल्द्वानी। अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह ने टिहरी के पूर्व समाज कल्याण अधिकारी कांति राम जोशी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश डीएम टिहरी-गढ़वाल को दिए हैं। साथ ही सात लाख की धनराशि वसूल करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी रहते हुए कांति राम जोशी ने 2010-11 से 2012-2013 की अवधि के दौरान की गई वित्तीय अनियमितताओं के मामले में अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह ने टिहरी के मुख्य विकास अधिकारी को जांच अधिकारी बनाया था। जांच अधिकारी ने रिपोर्ट में कहा कि आरोपी अधिकारी ने शिविरों का आयोजन शासकीय नियमों और प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया और किसी कार्मिक विशेष को धनराशि का भुगतान कर दिया। वित्तीय नियमों की अनदेखी कर वित्तीय नियमों की सम्यक जानकारी के बगैर शासकीय धनराशि का आहरण कर दुरुपयोग किया गया।
विज्ञापन

जांच में 7,00,420 रुपये की धनराशि के व्यय का ब्योरा नहीं दिया गया। आरोप गंभीर प्रकृति का है और सिद्ध होता है कि जोशी ने विभाग के साथ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और शासकीय धनराशि का गबन किया। जोशी के खिलाफ डीएम टिहरी को सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने और शासन को अवगत कराने के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी अधिकारी ने डीबीटी के माध्यम से किए जाने वाले पेंशन भुगतान को पूर्व से प्रचलित व्यवस्थानुसार मनीऑर्डर के माध्यम से किए जाने की स्वीकारोक्ति की गई। गबन की गई धनराशि कांति राम जोशी (जिला समाज कल्याण अधिकारी पिथौरागढ़) से वसूल करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व समाज कल्याण अधिकारी से वसूली के आदेश
अपर मुख्य सचिव ने डीएम को मुकदमा दर्ज कराने के दिए आदेश
सात लाख रुपये की धनराशि व्यय का ब्योरा नहीं दिया गया

इनसेट
अवकाश पर हैं कांति राम जोशी
हल्द्वानी। सहायक निदेशक के पद पर निदेशालय में कार्यरत कांति राम जोशी का तबादला जिला समाज कल्याण अधिकारी पिथौरागढ़ के पद पर हुआ था। पिथौरागढ़ तबादला होने के बाद जोशी ने ज्वाइन नहीं किया और अवकाश पर चले गए। इस संबंध में समाज कल्याण निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी ने बताया कि जोशी मेडिकल अवकाश पर हैं। उन्होंने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। गोस्वामी ने कहा कि शासन के आदेश का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed