फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दिल की बीमारी से पीड़ित गीता पेस मेकर लगाने दिल्ली रवाना

दिल की बीमारी से पीड़ित गीता पेस मेकर लगाने दिल्ली रवाना

Sun, 06 Aug 2017 03:12 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 03:12 AM IST
विज्ञापन
दिल की बीमारी से पीड़ित गीता पेस मेकर लगाने दिल्ली रवाना
हल्द्वानी। भोलानाथ गार्डन निवासी गीता सक्सेना पेस मेकर लगाने के लिए दिल्ली रवाना हो गई है। गीता के सहयोग के लिए कई संस्थाओं और लोगों ने हाथ बढ़ाया है। अभी गीता को और अधिक आर्थिक मदद की दरकार है।
विज्ञापन

गीता सक्सेना को दिल की बीमारी है। गीता के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। उनके पति टीबी रोग से पीड़ित हैं। वह बिस्तर से नहीं उठ पाते हैं। गीता के दो बच्चे हैं। उनका लड़का मानसिक रूप से कमजोर है। वहीं, लड़की एक दुकान में काम करके कम ही कमा पाती है। गीता लोगों के घर में काम करके घर का खर्च उठाती थी। स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह अब काम भी नहीं कर पा रही है। डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार पेस मेकर नहीं लगाया गया तो गीता का बचना मुश्किल है। दिल्ली के डाक्टरों के मुताबिक गीता को पेस मेकर के लिए दो लाख की जरूरत है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 31 जुलाई के अंक में इसके लिए खबर प्रकाशित की थी और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्राथमिक इलाज के लिए 10 हजार रुपये का चेक भी दिया गया था। रेखा शर्मा, हेमंत गौनिया सहित कई लोग गीता की मदद के लिए आगे आए हैं। उधर, स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी शंकर दत्त तिवारी निवासी बरेली रोड ने पांच हजार रुपये का चेक गीता को दिया है। गीता को इसके बाद भी 62 हजार रुपये ही मिल पाए हैं। उन्हें अभी भी इलाज के लिए 1.38 लाख की जरूरत है। गीता ने लोगों से आर्थिक मदद मांगी है। गीता की पड़ोसन रेखा शर्मा अब शुक्रवार रात को गीता को लेकर दिल्ली रवाना हो चुकी हैं, जहां उसका इलाज द हाट सेंटर, लाजपत राय नगर में किया जा रहा है। गीता को पहले सफदरजंग और जीबी पंत में भी दिखाया गया। रेखा शर्मा के मुताबिक इन दोनों अस्पतालों ने पेस मेकर लगाने के लिए साढे़ तीन लाख रुपये का खर्च बताया था। हार्ट सेंटर में कुल खर्च एक लाख दस हजार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed