{"_id":"5a74cc6c4f1c1b8d268b7f00","slug":"111517603948-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी को छोड़ शेष निकायों की मतदाता सूची तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी को छोड़ शेष निकायों की मतदाता सूची तैयार
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे निर्वाचन महकमे ने हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम क्षेत्र को छोड़कर जिले के शेष सभी निकायों की मतदाता सूची तैयार कर उसका अंतिम प्रकाशन कर दिया है। अब तक जिले में (हल्द्वानी को छोड़कर) रामनगर में सर्वाधिक 34 हजार 293 और लालकुआं में सबसे कम 5 हजार 183 मतदाता रिकार्ड किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र चौधरी के निर्देश पर पंचस्थानी कार्यालय द्वारा जनवरी में हल्द्वानी नगर निगम को छोड़कर शेष सभी निकायों में नई मतदाता सूची तैयार करने का काम शुरू किया था। पंचस्थानी कार्यालय के सहायक निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह कार्की ने बताया कि भवाली, भीमताल, कालाढूंगी, रामनगर, लालकुआं और भीमताल की अंतिम मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। उक्त छह निकायों में अब तक कुल 86 हजार 999 मतदाता रिकार्ड किए गए हैं जिनमें 42 हजार 431 महिलाएं और 44 हजार 548 पुरूष मतदाता शामिल हैं।
जिले के छह निकायों में मतदाताओं की संख्या
निकाय कुल वार्ड स्त्री पुरूष योग
भवाली 7 2728 2816 5544
नैनीताल 15 13680 14188 27868
कालाढूंगी 7 2806 2933 5739
रामनगर 20 16661 17632 34293
लालकुआं 7 2473 2710 5183
भीमताल 9 4103 4269 8372
------------------------------------------------------------
योग 42431 44548 86999
----------