फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   110 employees of the Municipal Corporation conducted a cleanliness drive

Nainital News: नगर निगम के 110 कर्मचारियों ने चलाया सफाई अभियान

Fri, 27 Dec 2024 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 27 Dec 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
110 employees of the Municipal Corporation conducted a cleanliness drive
हल्द्वानी। नगर निगम ने शहर में जोर-शोर से सफाई अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मंडी बाईपास रोड, शनिबाजार रेलवे फाटक के पास, चोरगलिया रोड, हल्द्वानी रेलवे स्टेशन समेत विभिन्न क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव किया गया। नगर निगम प्रशासन शुक्रवार को भी व्यापक सफाई अभियान चलाएगा। नेशनल गेम्स के मद्देनजर यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बुधवार के अंक में निगम का दावा शहर है साफ, मगर तस्वीर उलट शीर्षक से शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को उजागर किया था। खबर छपने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। बृहस्पतिवार को निगम के 110 कर्मचारियों के शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान चूना, ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मनोज कांडपाल ने बताया कि शहर के एफटीआई रोड, रामपुर रोड, नैनीताल रोड, तीनपानी बाइपास रोड, काठगोदाम सर्किट हाउस, बाजार क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर जनवरी से सफाई अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं, नगर निगम प्रशासन खाली पड़े भूखंडों पर कूड़ा मिलने पर कार्रवाई करेगा। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मनोज कांडपाल ने बताया कि पहले भूखंड स्वामी को नोटिस देने के साथ ही चालान किया जाएगा। इसके बावजूद सुधार नहीं हुआ तो आरसी काटी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed