फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   10th class student swallowed poisonous substance, died

Nainital News: दसवीं के छात्र ने निगला विषैला पदार्थ, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
10th class student swallowed poisonous substance, died
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। संदिग्ध परिस्थिति में विषैला पदार्थ निगलने वाले दसवीं के एक छात्र की इलाज के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मुखानी थाना क्षेत्र के कुसुमखेड़ा स्थित गायत्री नगर निवासी यश पांडे पुत्र प्रवीण पांडे (16) की 15 मार्च को दसवीं की अंतिम परीक्षा थी लेकिन ठीक एक दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ी और परिजनों को उसे एसटीएच में भर्ती कराना पड़ा। ताऊ पीतांबर ने बताया कि यश ने 14 मार्च को परिवार के साथ खाना खाया था। खाने के बाद अचानक उसे उल्टी हुई थी। इस पर परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। दो दिन तक वह अस्पताल में भर्ती रहा। शुक्रवार को छात्र की मौत के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया। यश घर का इकलौता बेटा था। परिवार में उससे छोटी बहन है। पिता निजी कर्मचारी हैं और मां आशा वर्कर हैं। यश की मौत से परिजन सदमे में हैं। परिजनों के अनुसार यश ने विषैला पदार्थ निगल लिया था। मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed