फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   उतरायणी शोभायात्रा को लेकर रूट डायवर्जन

उतरायणी शोभायात्रा को लेकर रूट डायवर्जन

Mon, 14 Jan 2019 01:42 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
उतरायणी शोभायात्रा को लेकर रूट डायवर्जन
डेमो - फोटो : डेमो
हल्द्वानी। उत्तरायणी पर सोमवार को शहर में शोभायात्रा निकलेगी। एसएसपी के निर्देश पर शोभायात्रा के मद्देनजर सोमवार की सुबह 11 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। यह आदेश शोभायात्रा समाप्ति तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहा वनवे रहेगा। वाहनों को नैनीताल बैंक तिराहे से अल्मोड़ा अर्बन बैक तिराहे की ओर जाना प्रतिबंधित रहेगा। शोभायात्रा के दौरान कालाढूंगी तिराहे से नवाबी रोड तिराहे तक वन-वे रहेगा। कालाढूंगी तिराहे से किसी भी वाहन को मुखानी की ओर नहीं भेजा जाएगा। नैनीताल- बरेली रोड पर मंगलपड़ाव से डिग्री कॉलेज तिराहे तक वन-वे रहेगा। सिंधी चौराहे से किसी भी वाहन को तिकोनिया की ओर नहीं भेजा जाएगा। नवाबी रोड वन-वे रहेगा। वाहनों को कुल्यालपुरा तिराहे से नवाबी रोड पर आना प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन



शोभायात्रा को लेकर शहर में आज रहेगा रूट डायवर्जन
सुबह 11 बजे से लागू होगा यातायात प्रतिबंध

इस प्रकार रहेगा यातायात प्रतिबंध
नैनीताल, भीमताल रोड से, रामपुर, बरेली रोड की तरफ जाने वाले बड़े वाहनों को नारीमन तिराहे से गौला बाइपास होकर तीनपानी निकाला जाएगा। इस मार्ग से आने वाले छोटे छोटे वाहनों को कालाढूंगी रोड जाने के लिए कॉलटैक्स, पनचक्की से चंबल पुल होकर लालडांठ तिराहे से होकर जाना होगा। पहाड़ से शहर में छोटे वाहनों को जाने के लिए डिग्री कॉलेज से कुल्यालपुरा, पानी की टंकी, मुखानी बाईपास रोड से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली रोड से पहाड़ की ओर जाने के लिए तीनपानी बैरियर से गौलापुल बाईपास होकर जाना होगा। बरेली रोड से शहर आने के लिए छोटे वाहनों को गांधी स्कूल रोक कर उनको एफटीआई तिराहे से आईटीआई रोड, पीलीकोठी रोड से निकाला जाएगा। रामपुर रोड से नैनीताल की तरह जाने के लिए टीपीनगर तिराहे से तीनपानी तिराहे, गौला बाइपास से निकाला जाएगा। रामपुर रोड से शहर जाने के लिए छोटे वाहनों को आईटीआई तिराहे से नहर कवरिंग रोड होकर काठगोदाम को भेजा जाएगा। कालाढूंगी रोड से बरेली, रामपुर रोड जाने के लिए कुसुमखेड़ा तिराहे से आरटीओ रोड होकर भेजा जाएगा। छोटे वाहनों को गैस गोदाम तिराहे से रामपुर रोड भेजा जाएगा। कालाढूंगी से नैनीताल जाने के लिए लालडांठ से चंबल पुल से पनचक्की से काठगोदाम की ओर निकाला जाएगा।



रोडवेज एवं निजी बसों का रूट
पहाड़ की ओर जाने के लिए बसों को शोभायात्रा के दौरान ताज चौराहा, गौला पुल से नारीमन काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा। बरेली रोड की बसों को भी तीनपानी बाईपास से काठगोदाम होकर रोडवेज आएंगी। बरेली रोड जाने के लिए बसों को ताज चौराहे से होकर गौलापुल होकर तीनपानी से भेजा जाएगा। रामपुर रोड की बसें टीपीनगर तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहे, गौलापार बाईपास, काठगोदाम तिकोनिया से बस स्टैंड आएंगी। रामपुर रोड जाने वाली रोडवेज बसों को गौलापुल होकर तीनपानी से मंडी, टीपीनगर की तरफ भेजा जाएगा। कालाढूंगी रोड से रोडवेज बसें लालडांठ, पनचक्की, हाइडिल, कॉलटैक्स तिराहे तिकोनिया से होकर हल्द्वानी आएंगी। हल्द्वानी से बसें शोभायात्रा के दौरान ताज चौराहा, गौलापुल, गौला बाइपास से हाइडिल कॉलटैक्स तिराहा, पनचक्की तिराहे से कालाढूंगी रोड की ओर जाएंगी। वर्कशॉप लाइन की रोडवेज और केमू की बसें रोडवेज बस स्टैंड से मुख्य मार्ग से होकर जाएंगी।

टैंपो स्टैंड जेल रोड पर
शोभायात्रा के चलते भोलानाथ टैंपो स्टैंड से हटाकर जेल रोड तिराहे पर रहेगा। सभी टेंपो, ई-रिक्शा जेल रोड तिराहे से कालाढूंगी रोड की ओर चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed