{"_id":"5c2bc6e9bdec2256ce081bd2","slug":"101546372841-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल के पहले दिन मां नैना के दरबार में भक्तों का लगा तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल के पहले दिन मां नैना के दरबार में भक्तों का लगा तांता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल के पहले दिन मां नैना के दरबार में भक्तों का लगा तांता
नैनीताल। साल के पहले दिन मां नैना देवी मंदिर में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। डीएम समेत हजारों की संख्या में यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर साल के पहले दिन की शुरूआत की। सरोवर नगरी का नैना देवी मंदिर भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक है। मान्यता है कि मां नैना देवी की दायीं आंख यहां गिरी थी। डीएम विनोद कुमार सुमन केएमवीएन के एमडी का चार्ज लेने से पहले मंदिर पहुंचे और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
नववर्ष पर गर्जिया, सीतावनी, हनुमान धाम पहुंचे श्रद्धालु
रामनगर (नैनीताल)। साल के पहले दिन मंगलवार को यहां गर्जिया, सीतावनी, हनुमान धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस कारण कोसी बैराज, भवानीगंज, लखनपुर में यातायात भी प्रभावित हुआ। भीड़, वाहनों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। गर्जिया पुलिस चौकी प्रभारी हरीश पुरी, एसआई सीमा आर्या ने मंदिर के सामने पंक्तिबद्ध श्रद्धालुओं को नियंत्रित किया। हनुमान धाम छोई में भी 50 हजार से अधिक लोग पहुंचे। हनुमान धाम के मीडिया प्रभारी पवन अग्रवाल ने बताया कि नए साल पर भंडारे का प्रसाद भी बांटा गया।
मनुष्य जीवन मां लक्ष्मी का दिया रूप
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। नए वर्ष के पहले दिन बेरीपड़ाव स्थित महालक्ष्मी मंदिर में भीड़ रही। वहां सुंदरकांड पाठ हुआ। मंदिर व्यवस्थापक महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति महाराज ने कहा कि भक्ति में ही शक्ति है। जो मनुष्य सच्चे मन से मां लक्ष्मी की आराधना करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह शरीर मां लक्ष्मी का दिया उपहार है। मंदिर में भंडारे का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान उपाध्यक्ष सुरेश गर्ग, सचिव लक्ष्मीनारायण गुप्ता, उपसचिव उमेश वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, डॉ. एसके अग्रवाल, धीरेंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र गर्ग, राकेश गर्ग, प्रमोद मिश्रा, लक्ष्मीनारायण महावर, संगीता गुप्ता, तारा चंद्र गुरुरानी, मोहन पांडे आदि थे।