फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सांसद ने ली जिला समिति की बैठक

सांसद ने ली जिला समिति की बैठक

Tue, 10 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
सांसद ने ली जिला समिति की बैठक
भीमताल (नैनीताल)। सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने सोमवार को विकास भवन परिसर में जिला विकास निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। बैठक में विधायक राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा के ल्वाड़-डोबा में 15 दिन में बीएसएनएल टावर न लगाने पर 16वें दिन से आंदोलन की चेतावनी दे दी। इस पर कोश्यारी ने बीएसएनएल अधिकारियों से 15 दिन में टावर का निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सांसद कोश्यारी ने जिले भर के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में जिले के अधिकारी सड़कों पर नजर बनाए रखें। मलबा हटाकर तुरंत सड़क को खोला जाए। सांसद कोश्यारी ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से 2019 तक हर घर में बिजली कनेक्शन देने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ गरीबों को देकर उनके भवन बनवाए जाएं। सांसद ने हर बस्ती में आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, पेयजल, बिजली, शौचालय बनवाने को कहा। डीएम विनोद कुमार ने भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के कामों से कोश्यारी को अवगत कराया।
विज्ञापन


विधायकों ने उठाई समस्या
विधायक राम सिंह कैड़ा ने मोटर मार्गों के निर्माण, अस्पतालों में डॉक्टरों की भर्ती, बिजली की व्यवस्था, गांवों में ग्रामीणों को देने को कहा। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने सिंचाई, काठगोदाम-भद्यूनी मोटर मार्ग सुधारने को कहा। रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने, उज्ज्वला योजना का लाभ गरीबों को दिलाने को कहा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, सीडीओ विनीत कुमार, डीडीओ रमा गोस्वामी, सांसद प्रतिनिधि चतुर बोरा, कृषि अधिकारी धनपत कुमार, परियोजना निदेशक बालकृष्ण टम्टा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोश्यारी ने नैनीताल में मांगा समर्थन
नैनीताल। संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत सोमवार को नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने शहर के वरिष्ठ लोगों के घर जाकर 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी के समर्थन की अपील की। कोश्यारी ओलंपियन रहे राजेंद्र रावत, कुविवि के सेवानिवृत्त प्रोफेसर प्रो. जीएल साह और होटल कारोबारी वेद साह से उनके घर जाकर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed