{"_id":"5a85f2c64f1c1b4d588b8bf3","slug":"101518727878-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस को झेलना पड़ा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस को झेलना पड़ा विरोध
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। व्यापारी से मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार करने के विरोध में महिलाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर कोतवाल काठगोदाम मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाया।
13 फरवरी की रात को देवलचौड़ निवासी व्यापारी राजकुमार चौहान और उसके दोस्त दीपक महतोलिया को उसी के डंपर चालक मनोज कुमार ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की थी। इस मामले में चालक का भाई हरेंद्र गिरी भी नामजद था। काठगोदाम पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह बागजाला में मनोज के घर में दबिश दी। यहां हमले का आरोपी हरेंद्र को धर लिया। पुलिस जैसे ही हरेंद्र को निकली घर व गांव की महिलाएं सड़क पर उतर गई। उन्होंने जाम कर दिया और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया।
वहीं जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हंगामे की सूचना पर कोतवाल बीएल विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे उन्होंने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। बाद में उन्होंने कहा कि एक युवक को पीटने वाला रिंकू बिष्ट नहीं पकड़ा जबकि इसको पकड़ लिया, ट्रक वाले सड़क किनारे खड़े होकर नशे में हंगामा करते है लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल ने समझाया कि मारपीट की अभी जांच की जा रही है जो दोषी होगा उसी के खिलाफ कार्रवाई होगी। बाद में पुलिस ने हरेंद्र को 41 क का नोटिस तामील कर जमानत पर रिहा कर दिया है।