Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Certificates will now be issued based on the Amin's report.

Nainital News: अब अमीन की रिपोर्ट से बनेंगे प्रमाणपत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Certificates will now be issued based on the Amin's report.
हल्द्वानी।
विज्ञापन

पटवारियों की ओर से प्रमाणपत्रों में रिपोर्ट लगाने के काम का बहिष्कार कर देने के बाद लोगों के स्थायी निवास, जाति और आय जैसे महत्वपूर्ण प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले महीने से यह काम तहसील स्तर पर अटका हुआ है। लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए अब जिला प्रशासन इस कार्य का जिम्मा अमीनों को सौंपने जा रहा है। जिले में जल्द यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
बता दें कि जाति, स्थायी निवास और आय जैसे महत्वपूर्ण प्रमाण पत्रों को जारी करने की प्रक्रिया में पटवारियों की रिपोर्ट अहम हिस्सा होती है। पूर्व में, पटवारी इन प्रमाण पत्रों पर अपनी रिपोर्ट लगाते थे, जिसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाती थी। इस वर्ष 18 अक्तूबर से पटवारियों ने यह कहते हुए प्रमाण पत्रों में रिपोर्ट लगाने से इन्कार कर दिया कि यह कार्य उनसे अतिरिक्त रूप से कराया जा रहा है। इससे जिले में प्रमाण पत्रों के जारी होने में बाधा उत्पन्न हो गई है। इस स्थिति से छात्र-छात्राओं सहित प्रमाणपत्र के अन्य जरूरतमंदों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी मोनिका ने बताया कि लोगों की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अब इस कार्य की जिम्मेदारी अमीनों को सौंपने का निर्णय लिया है। इस फैसले से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed