फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   100 crocodile, could grow human-crocodile conflict

100 मगरमच्छ, बढ़ सकता मानव-मगरमच्छ संघर्ष

Sun, 19 Feb 2017 12:53 AM IST
हल्द्वानी
हल्द्वानी Updated Sun, 19 Feb 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
अभी तक बाघ, तेंदुआ और हाथी के कारण इंसानी और वन्यजीव के बीच ज्यादा टकराव होता है। पर आने वाले समय में मगरमच्छ (जल) से इंसानों के लिए चुनौती बढ़ सकती है। कोसी और शारदा लैंड स्केप में सौ मगरमच्छ हैं, जिनके कारण वन्यजीव-मानव संघर्ष रोकने के लिए कोई ठोस कार्ययोजना नहीं है। यह संकेत और स्थितियां वन विभाग और कुमाऊं विवि के संयुक्त अध्ययन में सामने आई हैं। अब वन विभाग का दावा है कि अध्ययन के बाद इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य कराया जाएगा। 
विज्ञापन

वन विभाग ने मगरमच्छ और इंसानी टकराव को लेकर 2014 से 2016 तक तराई (कोसी और शारदा के लैंड स्केप एरिया) में अध्ययन कराया था। इस अध्ययन में कुमाऊं विवि के डिपार्टमेंट आफ फॉरेस्ट्री एंड एनवायरमेंट साइंस के शाह बिलाल, जीतराम वन संरक्षक डा. पराग मधुकर धकाते, डीएफओ नितिशमणि त्रिपाठी शामिल थे।
विज्ञापन

 अध्ययन में शामिल शाह बिलाल कहते हैं कि तराई लैंडस्केप के जलाशय में करीब 100 मगरमच्छ रिपोर्ट हुए हैं। वर्तमान में अन्य जगहों की तरह मगरमच्छ के वास स्थलों पर संकट मंडरा रहा है। मगरमच्छ इंसानी आबादी के आसपास की खासकर सिंचाई नहरों आदि के माध्यम से करीब रह रहे हैं। 2014 से 2016 के तीन सालों के अध्ययन में देखा गया है कि 11 बार मगरमच्छों को इंसानी इलाके से रेस्क्यू किया गया है। मगरमच्छों के हमले में दो लोगों की जान गई और आठ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को जागरूक किया जाएगा
इस अध्ययन से मगरमच्छों की संख्या, उनके वास स्थल की स्थितियां, संघर्ष आदि के बारे में जानकारी सामने आई है। भविष्य में मानव-मगरमच्छ संघर्ष को कम करने और मगरमच्छों के वास स्थल सुधार समेत कई कार्य करने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा तय हुआ है कि मगरमच्छों की लगातार गिनती, उनकी मानीटरिंग आदि कार्य करने से लेकर जलाशयों के आसपास रहने वालों को जागरूक भी किया जाएगा।

डा. पराग मधुकर धकाते, वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed