{"_id":"37628952-da62-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"mourning-of-uttarakhand-disaster-at-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर उत्तराखंड आपदा को लेकर बिफरा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर उत्तराखंड आपदा को लेकर बिफरा गुस्सा
देहरादून/ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में आई आपदा के बाद व्यवस्था को लेकर जितने आक्रोशित भुक्तभोगी हैं लगभग उतने ही आक्रोशित इसे दूर से देखने वाले भी हैं। सोशल मीडिया पर लोग उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और आपदा से जुड़े नौकरशाहों के रवैये को लेकर गुस्से में है।
इसके साथ्ा ही इन वेब साइट पर लोग आपदा पीड़ित लोगों के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं। कई सिने स्टार भी इस आपदा से आहत हैं। इतना ही नहीं इस वेब साइट के जरिए लोग ये अपील कर रहे हैं कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ न करने की सलाह दे रहे हैँ।
लगभग पूरे भारत से लोगों ने सोशल मीडिया पर इस आपदा के बाद अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
अंकुर गुप्ता
सर्वनाश-सत्यानाश!...ऐसी तबाही व बर्बादी कभी नहीं देखी, राहत की राह में इतने रोड़े कि न मदद पहुंच पा रही है न मददगार।
कृष्णा चौधरी
केदारनाथ में तबाही का ऐसा मंजर है कि देखकर होश उड़ जाये, फंसे हुए लोग कह रहे हैं "खाना दो या बम गिरा दो", लोग मलबे से ज्यादा भूख और प्यास से मर रहे हैं।
विज्ञापन
कविंद्र सचान
उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा में जब कई हजार लोग लापता हैं, लाखों लोग मदद की आस में एक एक पल काट रहे हैं... तब नेताओं के हवाई दौरे के क्या मायने हैं? ऐसे सभी हवाई दौरों पर क्या रोक नहीं लगनी चाहिए।
शीतल
हैलिकॉप्टर से 'बाढ़ प्रभावित' इलाकों का 'हवाई दौरा' करने वाले नेता जी को जब इतनी अधिक ऊंचाई से, पानी में पूरी तरह से डूबे अपने घर की 'छत' पर 'मदद' के लिए चिल्लाता हुआ आदमी, उनके 'स्वागत' में हाथ हिलाता दिखाई दिया तो उन्होंने ने भी हाथ हिलाकर अपना 'बड़प्पन' दिखाया।