{"_id":"d2417fe0-af6b-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"may-be-attack-on-baba-ramdev","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग गुरू बाबा रामदेव पर हमले की आशंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग गुरू बाबा रामदेव पर हमले की आशंका
योगेश योगी/हरिद्वार
Updated Sun, 28 Apr 2013 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सत्ता से भ्रष्टाचार और काले धन के मुद्दों पर लगातार टकरा रहे बाबा रामदेव को बदनाम करने के लिए ओछी हरकतें की जा सकती हैं। यह आशंका बाबा के नजदीकी लोगों ने जताई है।
विज्ञापन
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के केंद्रीय प्रभारी राकेश कुमार ने बाबा रामदेव पर हमले की आशंका भी व्यक्त की है।
भारत स्वाभिमान के केंद्रीय प्रभारी का कहना है कि बाबा रामदेव को घेरने के लिए सरकार सीबीआई, सीआईडी और आईबी आदि का दुरुपयोग कर रही है। शुक्रवार को आचार्यकुलम के उद्घाटन समारोह के दौरान मौजूद राकेश कुमार ने कहा कि सूत्रों के हवाले से सूचनाएं मिल रही हैं कि बाबा रामदेव को बदनाम किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पतंजलि योगपीठ में 1500 कमरे हैं। किसी कमरे में शराब अथवा अन्य मादक पदार्थ रखकर छापा भी पड़वाया जा सकता है।
उन्होंने आशंका जताई की भक्तों की भीड़ की आड़ में बाबा रामदेव पर हमला तक कराया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ऐसी आशंकाओं को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन