फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   male tiger will come in rajaji national park.

दूर होगी सालों से तन्हा रह रही दो बाघिनों की तन्हाई

Wed, 18 May 2016 12:38 PM IST
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 May 2016 12:38 PM IST
सार

  • -पन्ना से प्रशिक्षण लेकर लौटी टीम
  • -कार्बेट से भी लाया जा सकता नर बाघ

विज्ञापन
male tiger will come in rajaji national park.
राजाजी नेशनल पार्क में जल्द ही बाघ आ जाएगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजाजी नेशनल पार्क टाइगर रिजर्व के मोतीचूर इलाके में सालों से तन्हा जिंदगी गुजार रहीं दो बाघिनों के खुशी के दिन लौटने वाले हैं। बहुत जल्दी इस इलाके में नर बाघ आएगा।

विज्ञापन


वन्य जीव प्रतिपालक समेत वनकर्मियों की टीम पन्ना से प्रशिक्षण लेकर लौट आई है। अब कार्बेट या किसी अन्य रेंज से एक बाघ यहां शिफ्ट किया जाएगा। एनएच-72 की वजह से टूटे चीला-मोतीचूर गलियारे की वजह से ये दो बाघिनें अपनी बिरादरी से अलग-थलग पड़ गई थीं।
विज्ञापन


कैमरे में आई बाघिनों की तस्वीर
छिद्दरवाला स्थित तीन पानी क्षेत्र में बाघ की खाल पकड़े जाने के बाद मोतीचूर रेंज की इन दोनों बाघिनों को लेकर राजाजी प्रशासन चिंतित हो गया था। मंगलवार को इन दोनों बाघिनों की तस्वीर कैमरा ट्रैप में पाई गई। इससे राजाजी प्रशासन खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन्य जीव प्रतिपालक प्रदीप कु मार ने बताया कि बाघ शिफ्ट करने के संबंध में राष्ट्रीय बाघ प्राधिकरण से अनुमति मिल चुकी है। स्टाफ भी प्रशिक्षित हो गया है। मोतीचूर रेंज 400 वर्ग किमी में है और यह बाघों का उपयुक्त वास स्थल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed