फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Laptaganj TV serials artist reached Haridwar

'पापा कसम' लापतागंज को भा गया हरिद्वार...

Fri, 30 Aug 2013 08:45 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 30 Aug 2013 08:45 AM IST
विज्ञापन
Laptaganj TV serials artist reached Haridwar

कॉमेडी शो एफआईआर के एक हजार एपीसोड पूरे होने पर प्रचार प्रसार के लिए पहुंचे कलाकारों ने बृहस्पतिवार को हरिद्वार में पत्रकारों से अपने अनुभव बांटे।

विज्ञापन


कलाकार गोपी भल्ला (उर्फ गोपी) ने गंगा रक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने का संदेश अपने इस जुमले ‘हरिद्वार शहर है बहुत अच्छा इज दा’, ‘हमें करनी चाहिए गंगा की रक्षा इज दा’ से दिया। इस दौरान लापतागंज के कलाकार भी रहे।
विज्ञापन


एफआईआर ने पूरे किए एक हजार एपीसोड

सब टीवी के वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस प्रमुख अनुज कपूर ने बताया कि अभी तक एफआईआर ने अपने एक हजार एपीसोड पूरे कर लिए हैं। इसका श्रेय दर्शकों को जाता है। उन्होंने बताया कि लापतागंज उत्तराखंड के दिल की धड़कन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें देहाती अनुभव और ठेठ यूपी अंदाज समाहित है। इसने शहर के दर्शकों के साथ मजबूत जुड़ाव स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के लोकल टेलेंट को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

‘हरिद्वार शहर है बहुत अच्छा इज दा’
एफआईआर के गोपी भल्ला उर्फ गोपी ने कहा कि उनके सीरियल को लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है। जिसे पुलिस विभाग भी शौक से देखता है।

कई पुलिसवाले कहते हैं कि उनका सीरियल देखकर उनकी सारे दिन की थकान दूर हो जाती है। उन्होंने गंगा की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने का संदेश अपने इस जुमले ‘हरिद्वार शहर है बहुत अच्छा इज दा’, ‘हमें करनी चाहिए गंगा की रक्षा इज दा’ से दिया।


एफआईआर में लिया
संदीप आनंद उर्फ बिल्लू ने बताया कि दर्शकों की डिमांड पर चंद्रमुखी को दोबारा से एफआईआर में लिया गया है। लापतागंज में गूंगी लड़की का रोल कर रही अदिती तेलंग उर्फ सुरीली ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है और हरिद्वार में उनका आनाजाना लगा रहता है।

अब्बास खान उर्फ बीजी पांडे ने बताया कि उनके तकियाकलाम पापा कसम दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय हो रहा है। जब किसी कलाकार को उसके तकियाकलाम से जाना जाता है तो बहुत खुशी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed