फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Water level rises in East Nayar river, work of under construction barrage disrupted

Kotdwar News: पूर्वी नयार नदी में जलस्तर बढ़ा, निर्माणाधीन बैराज का काम बाधित

Sat, 01 Mar 2025 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Water level rises in East Nayar river, work of under construction barrage disrupted

विज्ञापन
सतपुली। क्षेत्र में 36 घंटे से रुक-रुककर बारिश होने से नयार घाटी में नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी क्षेत्र में सतपुली झील के लिए बैराज निर्माणाधीन है। बैराज की नींव और बैराज बनाने के लिए रखा सामान पानी में डूब गया है, जिससे निर्माण कार्य बाधित हो गया है। वहीं, बैराज के पास हो रहे भूस्खलन से एनएच पर खतरा बरकरार है।

बृहस्पतिवार से शुक्रवार शाम तक 36 घंटे से अधिक समय तक क्षेत्र में बारिश होती रही। जिससे शुक्रवार देर रात पूर्वी नयार नदी में जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से सतपुली में सिंचाई विभाग की ओर से निर्माणाधीन झील के बैराज की नींव नदी में बढ़े जलस्तर में डूब गई। वहीं, नदी क्षेत्र में बैराज निर्माण के लिए रखीं मशीनें और निर्माण सामग्री को भी जलस्तर ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

फिलहाल नदी में जलस्तर बढ़ने से बैराज निर्माण का कार्य रुक गया। अभी तक किसी तरह के बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि एनएन के नीचे नदी में लगातार भूस्खलन होने से खतरा बना हुआ है। जिसका संज्ञान समय रहते एनएच प्रशासन के साथ ही शासन-प्रशासन को लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed