फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Voting rights should be exercised as a duty and completed

Kotdwar News: कर्तव्य मानते हुए पूरा करना चाहिए मताधिकार का प्रयोग

Thu, 26 Dec 2024 10:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
Voting rights should be exercised as a duty and completed

विज्ञापन
कोटद्वार। राज्य के नागरिकों को देश के संविधान द्वारा प्रदत्त छोटी बड़ी सभी सरकारें (स्थानीय निकाय भी) चलाने के लिए अपने प्रतिनिधि निर्वाचित करने के अधिकार को मताधिकार कहते हैं। जनतांत्रिक प्रणाली में इसका बहुत महत्व होता है। लोकतंत्र की नींव मताधिकार पर ही रखी जाती है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इतने बड़े देश में सभी धर्माें के लोग अनेकता के बावजूद एकता के साथ रहते हैं। हम सभी अधिकारों की मांग तो करते हैं, लेकिन जब उन अधिकारों के तहत कर्तव्यों के निर्वहन की बात आती है तो हम, वह जज्बा नहीं दिखाते हैं, जो दिखाना चाहिए।

यह बातें एसजीआरआर पदमपुर सुखरो में आयोजित अमर उजाला संवाद में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु द्विवेदी व सहायक कार्यक्रम अधिकारी सतेंद्र सिंह नेगी ने कही। एनएसएस स्वयंसेवियों से संवाद स्थापित करते हुए उन्होंने कहा कि कोटद्वार में 23 जनवरी को नगर निगम के लिए मतदान होना है। जिसके लिए हमें वार्ड, मोहल्ले में सभी को मताधिकार के लिए प्रोत्साहित करना होगा।
विज्ञापन

रसायन विज्ञान प्रवक्ता भूपेंद्र नेगी ने कहा कि स्वयंसेवियों को युवाओं समेत सभी मतदाताओं को यह बताना होगा कि इस अधिकार का प्रयोग सभी को अपना पहला कर्तव्य मानते हुए पूरा करना चाहिए। मतदान बिना किसी लालच में आए करें, ताकि अच्छे प्रतिनिधियों का चयन किया जा सके। सुभाष कंडवाल और गौरव कुमार ने कहा कि फर्स्ट टाइम वोटर भी खुद तो मतदान करें ही, बल्कि पहली बार वोट दे रहे अपने दोस्तों को भी इसके लिए प्रेरित करें। 18 साल की उम्र वाले नौजवान वोटर, जिन्होंने पहली बार अपने वोट के हक का इस्तेमाल करना है, वे अपने वोट की कीमत समझें। दिव्यांग और बुजुर्ग वोटर को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में मदद करनी चाहिए। इस मौके पर आयुष ममगाईं, जिया नेगी, भूमिका, अविनाश पांडेय, दिव्या कोटनाला समेत 65 प्रतिभागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed