फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   NSS Foundation Day celebrated in Kotdwar and Satpuli.

Kotdwar News: कोटद्वार और सतपुली में एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया

Fri, 25 Sep 2026 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 25 Sep 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
NSS Foundation Day celebrated in Kotdwar and Satpuli.
कोटद्वार/सतपुली। आर्य कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार में एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य रेनू नेगी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वयंसेवी छात्राओं ने दीप ज्योति मंत्र, स्वागत गीत और लक्ष्य गीत प्रस्तुत किए। अल्फेज ने एनएसएस के उद्देश्यों और महत्व की जानकारी दी। सरोज रावत ने छात्राओं को सामाजिक दायित्वों से अवगत कराया। छात्राओं और अभिभावकों ने पौधारोपण भी किया। अभिभावक संघ अध्यक्ष शर्मिला, एसएमसी अध्यक्ष आशा देवी, कार्यक्रम अधिकारी विजयलक्ष्मी और सहायक कार्यक्रम अधिकारी वंदना कंडारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उधर, राजकीय महाविद्यालय सतपुली (खैरासैंण) में स्थापना के 20 वर्ष बाद पहली बार एनएसएस इकाई का गठन किया गया। इस मौके पर ओरिएंटेशन समारोह और एकदिवसीय शिविर हुआ। प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय कुमार, प्रो. राकेश इष्टवाल, डॉ. संजीव कुमार और कार्यक्रम अधिकारी मनवीर सिंह ने स्वयंसेवकों को समाजसेवा, स्वच्छता और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने परिसर में गाजर घास उन्मूलन और सफाई अभियान चलाया। डॉ. कुमार विमल लखटकिया, नोडल अधिकारी डॉ. संजीव कुमार सहित स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed