फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Industrialist Shailendra Negi told students the tricks to become a successful entrepreneur.

Kotdwar News: उद्योगपति शैलेंद्र नेगी ने छात्रों को बताए सफल उद्यमी बनने के गुर

Fri, 25 Sep 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 25 Sep 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Industrialist Shailendra Negi told students the tricks to become a successful entrepreneur.
कोटद्वार। आईएचएमएस संस्थान के प्रबंधन विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में बीबीए और एमबीए के छात्र-छात्राओं को सफल उद्यमी बनने के गुर सिखाए गए। मुख्य अतिथि कोश इनोवेशन के निदेशक शैलेंद्र सिंह नेगी ने विद्यार्थियों में उद्यमिता की समझ विकसित करने के साथ उन्हें अपने विचारों को अवसरों में बदलने और व्यावसायिक क्षेत्र में नई संभावनाओं की तलाश के लिए प्रेरित किया। कहा कि किसी भी व्यवसाय की शुरुआत एक विचार से होती है, लेकिन उस विचार को सफल बनाने के लिए सही योजना, निर्णय लेने की क्षमता, निरंतर प्रयास और चुनौतियों का सामना करने का साहस आवश्यक है। केवल नया विचार होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे व्यवहार में उतारने और उसके आधार पर टिकाऊ व्यवसाय विकसित करने की क्षमता भी एक सफल उद्यमी के लिए जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों और उनसे निपटने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी। संस्थान के प्रबंध निदेशक बीएस नेगी, निदेशक पूर्णिमा नेगी, कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी, बीएस गुसाईं, सुरेंद्र सिंह जगवान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed