फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Dominance of students from Lansdowne and Kamalpur

Kotdwar News: लैंसडौन और कमलपुर के विद्यार्थियों का दबदबा

Fri, 25 Sep 2026 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 25 Sep 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Dominance of students from Lansdowne and Kamalpur
जयहरीखाल और एकेश्वर में खंडस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार/जयहरीखाल। जयहरीखाल और एकेश्वर विकासखंड में संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने नाटक, समूहगान, नृत्य, आशुभाषण, श्लोकोच्चारण और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
जयहरीखाल के राजकीय इंटर कॉलेज लैंसडौन में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख रणवीर सजवाण और क्षेत्र पंचायत सदस्य शशि बिष्ट ने किया। कनिष्ठ वर्ग के नाटक में राइंका मठाली प्रथम रहा। समूहगान में राइंका लैंसडौन और नृत्य में आर्मी पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आशुभाषण और वाद-विवाद में भी राइंका लैंसडौन प्रथम रहा। वरिष्ठ वर्ग के नृत्य प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल, समूहगान में राइंका लैंसडौन और श्लोकोच्चारण में इंटर कॉलेज असनखेत प्रथम रहे। वाद-विवाद में आर्मी पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी। आशुभाषण में आर्मी पब्लिक स्कूल के आदित्य प्रथम रहे। धानाचार्य सुदीप जखवाल, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रगति असवाल, पीटीए अध्यक्ष निशा देवी और एसएमसी अध्यक्ष शैलजा देवी ने विजेताओं को मेडल, प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए। खंड संयोजक पंकज ध्यानी ने बताया कि प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी 7 और 8 अक्तूबर को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

.
नौगांवखाल में भी दिखाया दमखम

कोटद्वार। एकेश्वर ब्लॉक की प्रतियोगिताएं अटल उत्कृष्ट राइंका नौगांवखाल में हुईं। कनिष्ठ वर्ग के नाटक में राउमावि तिमारखाल, समूहगान में राइंका कमलपुर और नृत्य में संस्कृत विद्यालय चौधार प्रथम रहे। वरिष्ठ वर्ग के नाटक में जनता इंटर कॉलेज कमलपुर, समूहगान में राइंका कमलपुर और नृत्य में राइंका नौगांवखाल प्रथम रहा। वाद-विवाद में सुरेंद्र लखेड़ा व सुजल बड़ोला, आशुभाषण में आयुष मालकोटी और श्लोकोच्चारण में अस्मिता प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कोटद्वार। उत्तराखंड संस्कृत संस्थान, उत्तराखंड सरकार हरिद्वार की ओर से विकासखंड दुगड्डा की खंड स्तरीय वरिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताएं मेहरबान सिंह कंडारी इंटर कॉलेज कालाबड़ में हुईं। समूहगान में राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार प्रथम, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कण्वघाटी द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटद्वार तृतीय रहा। समूह नृत्य में राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड़ प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुगड्डा द्वितीय और मेहरबान सिंह कंडारी इंटर कॉलेज तृतीय रहा।

नाटक में जीआईसी कोटद्वार प्रथम और मेहरबान सिंह कंडारी इंटर कॉलेज कोटद्वार द्वितीय रहा। वाद-विवाद और आशुभाषण में मेहरबान सिंह कंडारी इंटर कॉलेज प्रथम रहा। श्लोकोच्चारण में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार प्रथम रहा। अभिलेखीकरण के लिए पूजा घनसेला, विनीता बिष्ट और आंचल बिष्ट को सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिए गए। सहयोग के लिए अरुण परिंदियाल और लोक कलाकार नवीन बिष्ट को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. रोशन लाल बलूनी और रोशन बलूनी ने किया। उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रवेश नवानी, विशिष्ट अतिथि नीरूबाला खंतवाल, प्रधानाचार्य चंदन सिंह नकोटी, वरिष्ठ अधिवक्ता बीएम गौड़ समेत अन्य अतिथियों ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed