फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students at Bhagwant Global University sensitized

Kotdwar News: भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी में छात्रों को किया जागरूक

Fri, 25 Sep 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 25 Sep 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Students at Bhagwant Global University sensitized
कण्वघाटी/किशनपुर। भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी के फार्मेसी विभाग की ओर से औषधि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य छात्रों को औषधियों की सुरक्षा, प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रियाओं की पहचान, निगरानी एवं दवाओं के सुरक्षित और तर्कसंगत उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के डॉ. अश्विनी जांगड़ा ने छात्रों को औषधि सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझाते हुए उनके सवालों के जवाब भी दिए। कार्यक्रम में डी. फार्मा, बी. फार्मा और एम फार्मा के करीब 240 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। फार्मेसी विभाग की प्राचार्य डॉ. ज्योति सक्सेना ने कहा कि औषधि सुरक्षा केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रोगी सुरक्षा की नींव है। भविष्य के फार्मासिस्टों की जिम्मेदारी है कि वे प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रियाओं की सही पहचान, निगरानी और रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें। डॉ. ज्योति के संचालन में हुए कार्यक्रम में भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ. अनिल सिंह एवं उपाध्यक्ष डॉ. आशा सिंह ने प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed