फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Traders protested the Cooperative Fair scheduled to be held in Srinagar from the 7th.

Kotdwar News: श्रीनगर में सात से लगने वाले सहकाारिता मेला का व्यापारियों ने किया विरोध

Sat, 04 Oct 2025 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Traders protested the Cooperative Fair scheduled to be held in Srinagar from the 7th.
श्रीनगर। नगर के आवास विकास मैदान में सात अक्तूबर से आयोजित होने वाले सहकारिता मेले का स्थानीय व्यापारियों ने विरोध जताया है। व्यापारियों का कहना है कि मेले में वही सामान लगाया जाए, जिससे स्थानीय व्यापारियों को नुकसान न झेलना पड़े। उन्होंने कहा कि चार नवंबर से नगर क्षेत्र में बैकुंठ चतुर्दशी का मेला भी लगना है, ऐसे में ठीक बैकुंठ चतुर्दशी मेले से पहले सहकारिता मेला लगने से व्यापारियों को भारी नुकसान होगा। इस मामले में व्यापार सभा श्रीनगर की ओर से कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजा गया है। जिसमें व्यापार सभा के अध्यक्ष दिनेश असवाल, महामंत्री अंमित बिष्ट, कोषाध्यक्ष जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने कहा कि जो सहकारिता मेला श्रीनगर में लगने जा रहा है, उसमें सिर्फ सहकारिता से संबंधित जैसे ग्रामीण क्षेत्र से बनाई गई सामग्री कताई, बुनाई व ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाई गई खाद्य सामग्री को ही लगाया जाए। असवाल ने कहा कि व्यापारियों के हित सर्वोपरि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed