फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Those who tarnish the culture of the 'Land of the Gods' will not be spared.

Kotdwar News: देवभूमि की संस्कृति को धूमिल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

Mon, 11 May 2026 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 11 May 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Those who tarnish the culture of the 'Land of the Gods' will not be spared.
जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोलीं मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता मधु भट्ट
विज्ञापन

कोटद्वार। महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता मधु भट्ट ने कहा कि चंपावत की घटना से साबित हो गया है कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के लिए किस हद तक जा सकती है और किस तरह निम्न स्तर के हथकंडे अपनाती है। देवभूमि की संस्कृति को धूमिल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
मालवीय उद्यान स्थित जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह बात कही। कहा कि चंपावत प्रकरण में पुलिस ने 10 सदस्यीय एसआईटी टीम गठित की। पीड़िता व स्थानीय लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्यों का संकलन किया। नामजद आरोपियों की मौजूदगी घटनास्थल पर नहीं पाई गई।
विज्ञापन

गवाहों के बयानों व तकनीकी साक्ष्यों से भी इस बात की पुष्टि हो चुकी है। प्रदेश सरकार महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है और महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील है। सरकार का प्रयास है कि महिला अपराधों की निष्पक्ष जांच हो और दोषी किसी भी सूरत में बच न पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस का पुतला
कोटद्वार। भाजपा महिला मोर्चा चंपावत प्रकरण में एसआईटी की जांच में खुलासा होने के बाद कांग्रेस पर हमलावर हो गया है। मामले में सोमवार को कांग्रेस का पुतला फूंका गया। सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मालवीय उद्यान स्थित जिला कार्यालय में एकत्र हुईं। यहां से वे महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता मधु भट्ट की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए मालवीय उद्यान चौराहा पहुंची और पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर महिला मोर्चा की कोटद्वार जिला सह प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता ममता रतूड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, जिला महामंत्री लक्ष्मी रावत, जिला उपाध्यक्ष हंसलता, प्रदेश मंत्री अनीता आर्य मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed