फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   CMO issues instructions to ensure proper arrangements at health centers.

Kotdwar News: स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के सीएमओ ने दिए निर्देश

Sun, 20 Sep 2026 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 20 Sep 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
CMO issues instructions to ensure proper arrangements at health centers.
कोटद्वार। मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी डॉ. मेघना असवाल ने रविवार को दुगड्डा, डाडामंडी, यमकेश्वर समेत नीलकंठ एमआरपी सेंटर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई, आपातकालीन सेवाओं, संस्थागत प्रसव और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने पीएचसी दुगड्डा का कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद पीएचसी डाडामंडी, पीएचसी पौखाल, पीएचसी भृगुखाल, सीएचसी यमकेश्वर, पीएचसी लक्ष्मणझूला, पीएचसी दिउली और आयुष्मान आरोग्य मंदिर कस्याली, ठांगर, बड़ेथ एवं पौखाल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीएमओ ने अधिकारियों से स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित और प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। जिला समन्वयक शुभम, कनिष्ठ अभियंता आयुष और कनिष्ठ सहायक प्राची उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed