{"_id":"6aafe18e19e4f1b2740ac488","slug":"adg-law-and-order-inspected-the-kotwali-police-station-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-126691-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने किया कोतवाली का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने किया कोतवाली का निरीक्षण
Sun, 20 Sep 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 20 Sep 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
लैंसडौन। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था डॉ. वी मुरुगेशन ने रविवार को लैंसडौन कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने अधकारियों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के संबंध में जरूरी निर्देश दिए।
रविवार सुबह कोतवाली पहुंचे एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी मुरुगेशन को जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एडीजी ने एसएसपी सर्वेश पंवार के साथ कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने हवालात, मालखाने, सीसीटीएनएस कक्ष, प्रभारी निरीक्षक कक्ष, मैस का निरीक्षण किया। साथ ही दर्ज मुकदमों, विवेचनाओं की जानकारी ली। कार्यालय में अपराध रजिस्टर का अवलोकन कर हिस्ट्रीशीटर के संबंध में जानकारी ली।
एडीजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर साइबर अपराध के बढ़ते खतरों को लेकर जन अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि आमजन को सजग करने के साथ साथ समय समय पर उनसे सहयोग लें, ताकि अपराधमुक्त सुदृढ़ समाज की स्थापना हो। उन्होंने धूरा रोड स्थित निर्माणाधीन पुलिस आवास की प्रगति की भी जानकारी की। बैठक में एसएसपी सर्वेश पंवार, सीओ अस्मिता ममगाईं, कोतवाल रमेश तनवार के अलावा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।