फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The post of mayor in Srinagar became reserved for women, political equations changed.

Kotdwar News: श्रीनगर में मेयर पद हुआ महिला आरक्षित, बदले राजनीतिक समीकरण

Mon, 23 Dec 2024 10:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
The post of mayor in Srinagar became reserved for women, political equations changed.

विज्ञापन
पौड़ी। निकाय चुनाव को लेकर निकायों में मेयर व अध्यक्षों के पदों पर आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी होने से राजनीतिक समीकरण में बड़े बदलाव आ गए हैं। यहां नगर निगम श्रीनगर में मेयर का पद अनारक्षित था, जो अब महिला आरक्षित हो गया है। अनारक्षित पालिकाध्यक्ष दुगड्डा का पद भी महिला आरक्षित किया गया है। जिससे किसी के चेहरों पर मुस्कान है, तो किसी की उम्मीदों को झटका लगा है। जनपद पौड़ी के सात निकायों में मेयर का एक पद महिला, एक पद अनारक्षित, नगर पालिकाध्यक्ष के दोनों पद महिला आरक्षित हो गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष का एक पद अनारक्षित व दो पद महिला आरक्षित हुए हैं।

जनपद पौड़ी के सात निकायों में दो नगर निगम, दो नगर पालिका व तीन नगर पंचायतें शामिल हैं। इनमें निकाय चुनाव संपन्न कराए जाने को लेकर आरओ, एआरओ, प्रभारी, सह-प्रभारी, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात हो चुके हैं। सात निकायों में 107 वार्डों में मतदाताओं की कुल संख्या 1 लाख 73 हजार 028 है। इनमें 86891 पुरुष, 86095 महिला व 42 ट्रांस जेंडर मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से ठीक पहले शासन ने मेयर व अध्यक्षों के पदों पर आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी हैं। जनपद पौड़ी में नगर निगम कोटद्वार में विगत चुनाव में मेयर पद महिला आरक्षित था, जो इस वर्ष अनारक्षित हुआ है। नव गठित नगर निगम श्रीनगर में आरक्षण की अनंतिम प्रकाशन में मेयर पद सामान्य घोषित किया गया था। जो अब महिला आरक्षित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका पौड़ी गठन के सात दशक में पहली बार पालिकाध्यक्ष पद महिला आरक्षित किया गया है। विगत चुनाव में महिला आरक्षित नगर पालिकाध्यक्ष दुगड्डा की सीट को इस बार भी महिला आरक्षित ही किया गया है। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक, नवगठित नगर पंचायत थलीसैंण में अध्यक्ष पद महिला आरक्षित और नगर पंचायत सतपुली में अनारक्षित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed