फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shortage of specialist doctors in Nainital CHC

Kotdwar News: नैनीडांडा सीएचसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी

Sun, 27 Sep 2026 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 27 Sep 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
Shortage of specialist doctors in Nainital CHC
जर्जर भवन से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

न्याय पंचायत स्तर पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की हो नियुक्ति
बैजरो/बीरोंखाल। विकासखंड नैनीडांडा स्थित 32 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। समस्या को लेकर प्रधान संगठन विकासखंड नैनीडांडा ने सीएमओ पौड़ी को मांगपत्र सौंपकर स्वास्थ्य सुविधाओं में तत्काल सुधार की मांग की है।

प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज मधवाल के नेतृत्व में सौंपे गए मांगपत्र में कहा गया कि पर्वतीय क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सीएचसी में मरीजों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। अस्पताल भवन भी जर्जर हालत में है, जिससे मरीजों, चिकित्सकों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। प्रधान संगठन ने अस्पताल भवन का तत्काल निरीक्षण कर जीर्णोद्धार या पुनर्निर्माण की कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ प्रशिक्षित तकनीशियन और स्थायी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करने की मांग भी की है। इसके अलावा पर्वतीय मार्गों पर होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए स्थायी हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती, पूर्ण पैथोलॉजी लैब और प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की नियुक्ति की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed