फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Students displayed their talent on Bagless Day at GIC Chakyunsain

Kotdwar News: जीआईसी चाक्यूंसैंण में बैगलेस डे पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 27 Sep 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 27 Sep 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Students displayed their talent on Bagless Day at GIC Chakyunsain
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूंसैंण में भारत सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत बैगलेस डे पर विभिन्न शैक्षिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान, सामूहिक व्यायाम, निबंध, भाषण और रंगोली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिंचाई विभाग की सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष (दायित्वधारी राज्यमंत्री) ऋषि कंडवाल और प्रधानाचार्य रूपचंद्र लखेड़ा ने संयुक्त रूप से किया। ऋषि कंडवाल ने विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा के अनुरूप वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की शैक्षिक, खेलकूद संबंधी उपलब्धियों और संसाधनों के विकास की जानकारी दी। मेरे सपनों का भारत विषय पर निबंध और भारत 2047 विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किरन, पलक तोमर और अनुराग कंडारी को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed