फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Naina and Ishani take first place in the painting competition.

Kotdwar News: पेटिंग प्रतियोगिता में नैना और ईशानी प्रथम

Sun, 27 Sep 2026 05:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 27 Sep 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
Naina and Ishani take first place in the painting competition.
कोटद्वार। मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति एवं राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ की ओर से नगर निगम के वार्ड-12 कालाबड़ स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय-4 में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मेरी आवाज सुनो फाउंडेशन पौड़ी की जिलाध्यक्ष महमूदा मुस्कान, उपाध्यक्ष किरण डोबरियाल, राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के पौड़ी जिलाध्यक्ष मनोज नौडियाल, पार्षद आरती खर्कवाल और विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता डंडरियाल ने की। प्रतियोगिता में नैना और ईशानी अपने-अपने वर्गों में प्रथम रहे। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में नैना, हर्षिता, आशिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में ईशानी, ज्योति को क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान मिला। देवांशी व कनिका ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर दीक्षा नेगी, रेनू कोटनाला, आशा थापा, प्रीति डंडरियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed