फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A grand procession of Lord Ganesha was taken out from Mankameshwar.

Kotdwar News: मनकामेश्वर से निकाली गई भव्य गणेश की नगर भ्रमण यात्रा

Sun, 27 Sep 2026 05:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 27 Sep 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
A grand procession of Lord Ganesha was taken out from Mankameshwar.
कोटद्वार। कुंभीचौड़ स्थित मनकामेश्वर मंदिर से भगवान गणेश की मनमोहक मूर्ति की नगर भ्रमण यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा के दौरान मातृशक्ति के जयकारों, पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय भजनों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे क्षेत्र में गणपति की विशाल मूर्ति को घुमाया। इसके बाद मूर्ति को फिर से मंदिर में विराजमान किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सबसे अनूठी परंपरा यह है कि यहां बप्पा का विसर्जन नहीं किया जाता, बल्कि गणेश महोत्सव के बाद श्रीगणेश की मूर्ति को पूरी श्रद्धा और अनुष्ठान के साथ फिर से मंदिर में स्थापित किया जाता है। इस मौके पर अनिल बहुगुणा, विनोद तिवारी, सतीश चंद्र, अरुण बहुगुणा, सुनील सहित बड़ी संख्या कीर्तन मंडली की महिलाएं भी यात्रा में शामिल हुईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed