फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The highway is being obstructed by debris from mountain-cutting operations.

Kotdwar News: पहाड़ कटिंग के मलबे से हाईवे हो रहा है बाधित

Sat, 23 May 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 23 May 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
The highway is being obstructed by debris from mountain-cutting operations.
सतपुली-गुमखाल के बीच गर्मी में कई जगह जाम में फंसे रहे लोग
विज्ञापन

कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ कटिंग का मलबा सड़क पर आने से हाईवे का यातायात दिन में कई बार बाधित हुआ। हालांकि जेसीबी से मलबा हटाकर सड़क यातायात को सुचारू रखने की कोशिश जारी रही लेकिन इस दौरान आधे से एक घंटे तक लोगों को गर्मी में जाम में फंसने से खासी दिक्कत झेलनी पड़ी।
कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। कई जगहों पर पहाड़ काटे गए हैं। कई जगह मलबा सड़क पर पड़ा होने और कई जगह मलब पहाड़ से खिसककर सड़क पर आने से हाईवे बाधित हुआ। इससे सतपुली से गुमखाल के बीच अलग-अलग जगहों पर लंबा जाम लगा रहा। सतपुली से गुमखाल की ओर किमी 10 पर कुल्हाड़ गांव के नजदीक, किलोमीटर 15 पर सूल्या गांव के नजदीक हाईवे पर पड़ा मलबा जेसीबी मशीन लगाकर ट्रक में भरा जा रहा था। इस दौरान सड़क से यातायात को रोकना पड़ा।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे तक मलबा भरे जाने के दौरान मार्ग पर दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम से निकलने में वाहनों को आधे घंटे से अधिक समय लगा। इस तरह भीषण गर्मी में एक घंटे तक जाम में फंसे लोगों की हालत खराब रही। लोगों का कहना था कि जिस समय हाईवे पर यातायात का दबाव अधिक रहता है, उस समय हाईवे पर डंपर और जेसीबी खड़ी कर काम नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed