फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   study starts with covid rules

कोविड नियमों के साथ पढ़ाई शुरू

Mon, 02 Aug 2021 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
study starts with covid rules
सरकार की घोषणा के अनुसार सोमवार से नौ से 12वीं तक के लिए विद्यालय खोल दिए गए। सरकारी स्कूलों में उपस्थिति 45 फीसदी रही। प्राइवेट स्कूलों में विद्यालय खोलने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधन ने कोरोना गाइड लाइन के अनुसार तैयारी का हवाला देते हुए चार अगस्त से विधिवत कक्षाएं संचालन की बात कही है। सरकारी विद्यालयों में बच्चे विद्यालय पहुंचे, लेकिन कोरोना के खतरे को देखते हुए अधिकतर अभिभावकों ने अपने बच्चे नहीं भेजे।
विज्ञापन

स्कूल पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं के गेट पर ही हैंड सैनिटाइज व थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जीजीआईसी कलालघाटी की प्रधानाचार्या पुष्पा धस्माना ने छात्राओं को कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए विद्यालय में मास्क लगाने, दूरी बनाकर रखने और बार-बार हाथ साफ करते रहने के निर्देश दिए गए। विद्यालय की शिक्षिका हिमानी बहुगुणा, उषा रावत, किरण जागरवाल, शिवेत्री सिंह, ऋतु थपलियाल, सुमनलता, विनीता जोशी, पीतांबरी रावत, सावित्री रावत, डॉ. मंजू कपरवाण, भावना पांडे, अर्चना कंडवाल, हेमलता बडोला और सुचिता बिष्ट ने छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी का पालन कराने में सहयोग दिया।
विज्ञापन

जीआईसी कोटद्वार के प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत ने बताया कि विद्यालय में पहले दिन करीब 40 प्रतिशत बच्चे पहुंचे। सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल के प्रबंधक फादर जोश अलुक्कल ने बताया कि विद्यालय में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। चार अगस्त से कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित की जाएगी। उधर, आदर्श विद्यालय दुगड्डा में पठन-पाठन शुरू हो गया, लेकिन कोरोना के कारण पहले दिन छात्रों की संख्या बहुत कम रही। प्रभारी प्रधानाचार्य द्विवजेंद्र भारद्वाज ने बताया कि पहले दिन करीब 40 प्रतिशत बच्चे उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed