{"_id":"6b0c2872bab40373b1092cdb","slug":"dav-and-gic-kartiya-won-the-opening-matches-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-128413-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: डीएवी और जीआईसी कर्तिया ने जीते उद्घाटन मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: डीएवी और जीआईसी कर्तिया ने जीते उद्घाटन मुकाबले
Sun, 29 Nov 2026 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 29 Nov 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी एवीएसएम मेमोरियल वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के मोटाढाक स्थित बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी एवीएसएम मेमोरियल वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी ने किया।
बालक वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में डीएवी ने स्कॉलर्स अकादमी को 15-10 और 15-13 से हराया। वहीं बालिका वर्ग में जीआईसी कर्तिया ने श्री सिद्धबली पब्लिक स्कूल को 15-13 और 15-12 से पराजित किया। इस दौरान ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करते हैं। उन्होंने स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को याद करते हुए ऐसे आयोजनों को युवाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्रतियोगिता का आंखों देखा हाल तरुण इष्टवाल ने सुनाया। निर्णायक मंडल में सतीश मौर्य, बुमनेश चंद्र, दीपक बिष्ट, नवनीत नेगी, राहुल काला, दीपक भारती आदि शामिल रहे। इस दौरान रजनी रावत, विधायक प्रतिनिधि कमल नेगी, स्कूल निदेशक गिरिराज सिंह रावत, प्रधानाचार्य हिमानी रावत और समाजसेवी मधुर रावत मौजूद रहे।