फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Stories came to life on stage through the performances of female artists.

Kotdwar News: महिला कलाकारों के अभिनय से मंच पर जीवंत हुई कथाएं

Mon, 05 Oct 2026 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 05 Oct 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Stories came to life on stage through the performances of female artists.
कोटद्वार। क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर रामलीला मंचन जारी है। पौराणिक कथाओं को कलाकारों के सशक्त अभिनय से मंच पर जीवंत होते देख दर्शक भावविभोर हुए।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी काशीरामपुर तल्ला की ओर से महिला रामलीला का मंचन जारी है। रविवार को आयोजित रामलीला में रावण द्वारा विभीषण को लंका से निकालने, श्रीराम दल में पहुंचने पर विभीषण का तिलक करने, लंका पर चढ़ाई के लिए श्रीराम द्वारा समुद्र से रास्ता मांगने, नल-नील द्वारा समुद्र में पत्थर डालने, राजसभा में अंगद-रावण के बीच संवाद की लीला का मंचन किया गया। रामलीला कमेटी की ओर से वरिष्ठ पत्रकार विपिन बनियाल को सम्मानित किया गया।

उधर, बेलाडाट लालपुर में आयोजित बद्री केदार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष लोकेश थपलियाल की देखरेख में जारी मंचन में रावण वध के बाद श्रीराम के राजतिलक की लीला प्रदर्शित की गई। मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने आयोजन की सराहना की। वहीं, किशनपुर में देवभूमि सामाजिक संस्था की ओर से जारी रामलीला मंचन में लक्ष्मण शक्ति, राम का विलाप, हनुमान का संजीवनी बूटी लाना, कुंभकरण वध का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed