फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   RP School triumphs in football tournament.

Kotdwar News: फुटबाल प्रतियोगिता में आरपी स्कूल ने मारी बाजी

Sun, 04 Oct 2026 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 04 Oct 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
RP School triumphs in football tournament.
आदित्य तिवारी बने प्रतियोगिता के श्रेष्ठ खिलाड़ी
विज्ञापन

कोटद्वार। सुनीत बिष्ट स्मृति हीरोज कप फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले रविवार को इंटर कॉलेज मोटाढाक के खेल मैदान में खेले गए। सेमीफाइनल में कॉन्वेंट स्कूल ने आरसीडी को 4-2 से और आरपी स्कूल ने बाल भारती स्कूल को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबले का उद्घाटन फुटबाल प्रशिक्षक महेंद्र रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुकाबले की शुरुआत में ही कॉन्वेंट स्कूल ने गोल दागकर 1-0 की बढ़त बना ली। मध्यांतर तक आरपी स्कूल के खिलाड़ी बराबरी के लिए संघर्ष करते रहे। मध्यांतर के बाद आरपी स्कूल ने आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में वापसी की। टीम के आदित्य तिवारी ने कॉर्नर से शानदार गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
विज्ञापन

निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद टाई ब्रेकर में आरपी स्कूल ने 6-5 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। आरपी स्कूल के आदित्य तिवारी को प्रतियोगिता का सर्वोच्च खिलाड़ी चुना गया। समापन समारोह में फुटबाल प्रशिक्षक शिवा चौधरी, दीप मोहन नेगी और सुरदीप गुसाईं ने विजेता व उपविजेता टीमों को पदक, ट्रॉफी और धनराशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed