फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Srinagar Sub-District Hospital receives a budget of 3.80 crore rupees and will install a CT scan machine.

Kotdwar News: श्रीनगर उप जिला अस्पताल को मिला 3.80 करोड़ का बजट, लगेगी सीटी स्कैन मशीन

Fri, 19 Sep 2025 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Srinagar Sub-District Hospital receives a budget of 3.80 crore rupees and will install a CT scan machine.

विज्ञापन
श्रीनगर। उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर की स्वास्थ्य सुविधाएं जल्द ही और बेहतर होंगी। जल्द ही अस्पताल में एक सीटी स्कैन मशीन भी लगाई जाएगी जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अस्पताल को विभिन्न मदों के लिए कुल 3.80 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में हुई चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अस्पताल में फुली ऑटोमेटिक सीबीसी एनालाइजर और हार्मोनल एनालाइजर मशीन खरीदने का फैसला किया गया जिससे खून और हार्मोन से जुड़ी जांचें अब और भी तेज और सटीक हो सकेंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा पौड़ी जिला चिकित्सालय की दो सीटी स्कैन मशीनों में से एक को श्रीनगर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव भी पारित हुआ है। ऊर्जा की लागत कम करने और बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए अस्पताल परिसर में सोलर सिस्टम लगाने का प्रस्ताव उरेडा (उत्तराखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी) को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मरीजों को मिलेंगी एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं



मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. विमल गुसाईं ने बताया कि उनका लगातार प्रयास है कि मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलें और उन्हें जांच और उपचार के लिए कहीं और न भटकना पड़े। इन नए प्रस्तावों से अस्पताल की सेवाओं में काफी सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed