फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Shri Ram Club Dadamandi won the ball fair cricket competition

Kotdwar News: श्रीराम क्लब डाडामंडी ने जीती गेंद मेला क्रिकेट प्रतियोगिता

Sat, 31 Dec 2022 07:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 07:08 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram Club Dadamandi won the ball fair cricket competition
गेंद मेला सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति डाडामंडी की ओर से आयोजित गेंद मेला क्रिकेट प्रतियोगिता श्रीराम क्लब डाडामंडी के नाम रही। प्रतियोगिता जीतने के बाद खिलाड़ियों ने विनर ट्रॉफी के साथ जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

शनिवार को डाडामंडी के खेल मैदान में प्रतियोगिता का फाइनल मैच मदनपुर क्रिकेट क्लब और श्रीराम क्लब डाडामंडी के बीच खेला गया। मदनपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 120 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी डाडामंडी की टीम ने शुरूआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। डाडामंडी के सलामी बल्लेबाज अंकित बेबनी ने मैदान पर चौके और छक्कों की बौछार लगा दी। उसने अपनी टीम ने के लिए नाबाद 59 रन बनाए। मदनपुर के गेंदबाज डाडामंडी के बल्लेबाजों को रोकने में असफल साबित हुए। डाडामंडी ने 121 रन बनाकर प्रतियोगिता अपने नाम की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए अंकुश रावत को मैन ऑफ द सिरीज और अपनी टीम को फाइनल मैच जिताने वाले अंकित बेबनी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। बतौर मुख्य अतिथि स्टेट बैंक डाडामंडी शाखा के प्रबंधक प्रेम सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान, शशिदेव डोबरियाल, सुरेश रावत, जगदीश सिंह रावत, राकेश देवरानी, सुभाष देवरानी, विकास चौधरी, राकेश रावत, राहुल सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed