{"_id":"6210dfbe3e0a7b6db909f5cc","slug":"roadways-workers-roared-in-depot-workshop-kotdwar-news-drn4044497163","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपो कार्यशाला में गरजे रोडवेज कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपो कार्यशाला में गरजे रोडवेज कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े यातायात व कार्यशाला कर्मियों का एक सूत्री मांग को लेकर शनिवार को भी आंदोलन जारी रहा। उन्होंने कार्यशाला के गेट पर एक घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर डिपो प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
शनिवार सुबह दस बजे कर्मचारी कार्यशाला के गेट पर एकत्र हुए। उन्होंने कोटद्वार डिपो से अनुबंधित बसों का पर्वतीय रूटों पर संचालन किए जाने के विरोध में परिवहन निगम प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में कर्मचारियों ने रोडवेज प्रबंधन पर कर्मचारियों का रोजगार छीनने का आरोप लगाया। कहा कि पहले से ही डिपो में अधिक मात्रा में अनुबंधित बसों का संचालन हो रहा है। अनुबंधित बसों के बढ़ने से परिवहन निगम की बसें खत्म हो जाएंगी। परिवहन निगम प्रबंधन डिपो का निजीकरण कर रहा है, जिससे कर्मचारियों का रोजगार खत्म हो जाएगा। कहा कि कोटद्वार डिपो में दो अनुबंधित बसें आई हैं, जिनका संचालन लैंसडौन-कोटद्वार-देहरादून रूट पर किया जा रहा है। जिसका संगठन पूर्ण विरोध कर रहा है। पूर्व में भी संगठन विरोध दर्ज करा चुका है, लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
इस मौके पर यातायात शाखा के मंत्री विनोद गुसाईं, कार्यशाला इकाई के मंत्री अनिल नेगी, प्रभाकर जखमोला, सुरेंद्र सिंह, विमल जुयाल, संदीप राणा, संदीप लखेड़ा, प्रदीप असवाल, प्रदीप रावत, संदीप सिंह, केपी सिंह, हेमेंद्र सिंह, राजेंद्र नौटियाल, दिवाकर, दलबीर नेगी आदि शामिल रहे।