{"_id":"34d91ace88d7f1fc7a7ecc591ab64160","slug":"roadways-bus-accident-3-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की ट्रक से भिड़ंत, दो की मौत, 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की ट्रक से भिड़ंत, दो की मौत, 13 घायल
कोटद्वार
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार से दिल्ली जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस की बिजनौर में एक ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। घायलों को बिजनौर पुलिस की मदद से वहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से छह गंभीर घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया है। हादसे में मारे गए एक युवक की देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी। रोडवेज ने मृतक आश्रितों को पचास हजार रुपये, गंभीर घायल को बीस हजार और सामान्य घायल को पांच हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। हादसे की वजह कोहरे में तेज रफ्तार बताई जा रही है। बिजनौर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कोटद्वार से सुबह छह बजे 18 सवारियों को लेकर निकली रोडवेज की बस करीब साढ़े सात बजे जैसे ही बिजनौर के पास सुवाहेड़ी गांव पहुंची। इसी बीच बिजनौर से नजीबाबाद की ओर आ रहे एक ट्रक के साथ उसकी भिड़ंत हो गई। बस में हाहाकार मच गया। बस की दाई ओर की साइड के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कोटद्वार निवासी महिला सरिता उर्फ पिंकी (28) पत्नी विनोद चौधरी की मौके पर मौत हो गई। महिला मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले की निवासी है और यहां नौकरी करती थी। हादसे में एक 30 वर्षीय युवक की मौत हुई है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। कोटद्वार डिपो के एजीएम बीके सैनी ने बताया कि मृतक की जेब से नगर पालिका कोटद्वार की तहबाजारी की पर्चियां मिली हैं। संभवत वह कोटद्वार में ठेली रेहड़ी लगाता हो। हादसे में लालपुर निवासी कुलदीप, उनकी पत्नी मीनाक्षी रावत, रतनपुर निवासी राजो देवी पत्नी भोपाल सिंह, विजय कर्णवाल, सोनाली पुत्री सुदर्शन, मानपुर निवासी चिरंजीलाल, बालम सिंह निवासी कोटद्वार घायल हो गए हैं।
बिजनौर पुलिस के अनुसार हादसे में नजीबाबाद और कीरतपुर क्षेत्र से बैठे नजीबाबाद निवासी रिजवाना पत्नी दिलशाद, उसका पांच साल का बेटा आमिर, नजीबाबाद के कीरतपुर भनेड़ा गांव निवासी फुरकाना पत्नी साजिद, उनकी बारह साल की बेटी मुस्कान, बेटा रिहान और बिजनौर के गांव सिरधनी निवासी अलीहसन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बिजनौर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जहां से गंभीर घायल अलीहसन, बालम सिंह, चिरंजीलाल, सोनाली, राजोदेवी और मीनाक्षी को मेरठ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।