फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rasta Cafe team won the cricket competition

रास्ता कैफे टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Sat, 30 Oct 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Rasta Cafe team won the cricket competition
दुगड्डा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्राफी देती नगर पालिका अध्यक्ष भावना चौ - फोटो : KOTDWAR
जीआईसी के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता रास्ता कैफे की टीम ने जीती। नगर पालिका अध्यक्ष भावना चौहान ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन

शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच दुगड्डा पुलिस चौकी और रास्ता कैफे-2 टीम के बीच खेला गया। दुगड्डा पुलिस ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। मैच में पहले बैटिंग करते हुए रास्ता कैफे की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 140 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुगड्डा पुलिस चौकी टीम रास्ता कैफे के गेंदबाज सलमान की सटीक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई और पूरी टीम 139 रन पर ही सिमट गई। तीन विकेट लेने पर सलमान को मैन ऑफ द मैच और प्रतियोगिता में 204 रन बनाने और आठ विकेट लेने के लिए गोलू को मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर ईओ हर्षवर्धन सिंह रावत, सभासद दीपक ध्यानी, धर्मेंद्र गोयल, आशादेवी, टीम के कैप्टन राकेश गुसाईं, मनजीत राणा, अंपायर मोहित दुतपुड़ी, सूरज चौधरी, पूर्व प्रधान बीरेंद्र नेगी, कपिल और व्यवस्थापक जय डबराल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संजीव कपूर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed