Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Court acquits husband accused of murder and dowry harassment

Kotdwar News: हत्या और दहेज उत्पीड़न के आरोपी पति को अदालत ने किया दोषमुक्त

Fri, 20 Nov 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 20 Nov 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Court acquits husband accused of murder and dowry harassment
एडीजे कोर्ट ने सुनाया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। दहेज उत्पीड़न और पत्नी को जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने के आरोपों से घिरे पति पंकज कुमार को न्यायालय ने साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) रजनी शुक्ला की अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में नाकाम रहा।

मामला 3 जनवरी, 2025 का है। अभियोजन के अनुसार मोहित कुमार भदोला निवासी ग्राम सिलवाड़ ने रिखणीखाल थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि उनकी बहन विनीता का विवाह 2023 में जेठागांव निवासी पंकज कुमार से हुआ था। आरोप था कि शादी के बाद से ही पति और ससुराली दहेज के लिए विनीता को प्रताड़ित कर रहे थे। ससुराल पक्ष की ओर से तीन लाख रुपये की मांग भी की गई थी। आरोप लगाया गया कि दो जनवरी 2025 को पंकज विनीता को अपने गांव ले गया। वहां तीन जनवरी की रात दहेज की मांग को लेकर विवाद हुआ। आरोप था कि पंकज, उसकी मां, भाई और भाभी ने विनीता को जहरीला पदार्थ दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना में अन्य नामजद लोगों की संलिप्तता नहीं मिलने पर उन्हें मामले से अलग कर दिया गया और पंकज के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अभियोजन के आरोप साबित नहीं होने पर पंकज कुमार को दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed