{"_id":"692acfa9f1ea91ab48081640","slug":"rapravi-kotri-stood-first-in-english-spell-genius-competition-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-120109-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: इंग्लिश स्पैल जीनियस प्रतियोगिता में राप्रावि कोटड़ी रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: इंग्लिश स्पैल जीनियस प्रतियोगिता में राप्रावि कोटड़ी रहा प्रथम
Sat, 29 Nov 2025 04:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 29 Nov 2025 04:19 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ढौंटियाल संकुल की संकुल स्तरीय मैथ्स विजार्ड व स्पैल जीनियस प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी में शनिवार को आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 34 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इंग्लिश स्पैल जीनियस प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय राप्रावि कोटड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मैथ्स विजार्ड एवं स्पैल जीनियस प्रतियोगिता संकुल समन्वयक सुदीप चंद्र के निर्देशन में आयोजित हुई। मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में राप्रावि कोटड़ी के छात्र मंजीत सिंह, राहुल नेगी, राप्रावि की चौडूडांडा की सोनाक्षी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंग्लिश स्पैल जीनियस प्रतियोगिता में राप्रावि कोटड़ी की सुरभि, राप्रावि बड़खेत के आरव, राप्रावि दरखास्तीखाल की पल्लवी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका योगेश आर्य, डॉ. अंबिका प्रसाद ध्यानी, राजेश रावत, कल्पना धूलिया, लक्ष्मी टम्टा ने निभाई। समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर राजीव नेगी, महेशानंद, भारत सिंह रावत, सुरमा देवी आदि अभिभावक मौजूद रहे।