फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Instructions issued to serve a notice to the BRO regarding negligence.

Kotdwar News: लापरवाही पर बीआरओ को नोटिस जारी करने के निर्देश

Thu, 10 Sep 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 10 Sep 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued to serve a notice to the BRO regarding negligence.
डीएम ने ली चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की व्यवस्थाओं की बैठक
विज्ञापन

यमुनोत्री मार्ग पर स्वच्छता व्यवस्था के लिए एसडीएम को निगरानी करने को कहा
उत्तरकाशी। मानसून सीजन के बाद चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए डीएम प्रशांत आर्य ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को गंगोत्री हाईवे पर धीमी गति से कार्य और लापरवाही करने पर बीआरओ को नोटिस जारी करने निर्देश दिए। साथ ही यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर स्वच्छता व्यवस्था के लिए उपजिलाधिकारी को निगरानी करने और किसी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई करने के लिए कहा।
डीएम ने यात्रा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को फील्ड में जाकर उनके विभागों से संबंधित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर दुरुस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने गंगोत्री यात्रा मार्ग के नगुण, रतूड़ीसेरा, बंदरकोट, चड़ेथी, लिमच्यागाड और पापड़गाड जैसे संवेदनशील स्थलों पर मलबा हटाकर मार्ग खुला रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

दूसरी ओर यमुनोत्री मार्ग पर स्यानाचट्टी, पालीगाड, सिलाईबैंड और औजारी में ईई एनएच को पर्याप्त मशीनरी और कार्य बल तैनात कर यात्रा सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। दोनों धामों के मुख्य पड़ावों पर स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए जिला पंचायत और सुलभ इंटरनेशनल को उचित व्यवस्था करने को कहा। सुलभ को शौचालयों के टूटे दरवाजों की मरम्मत कराने तथा नियमित जल आपूर्ति और निरंतर साफ–सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चर और डंडी-कंडी व्यवस्था को मानक के अनुसार संचालित करने के लिए पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण, वाटर हीटर, चरी व मयूल टास्क फोर्स को प्रभावी बनाने को कहा। इन व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सीवीओ और एएमए जिला पंचायत को एसडीएम बड़कोट और सीओ को संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, सीडीओ जय भारत सिंह एडीएम मुक्ता मिश्र , एसडीएम भटवाड़ी शालिनी नेगी, सीओ जनक पंवार, डीडीएमओ शार्दूल गुस्साई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed