फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar: Asphalt on the old Haridwar road peels off within just two months.

कोटद्वार : दो माह में ही उखड़ा पुराने हरिद्वार मार्ग का डामर

Thu, 10 Sep 2026 03:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 10 Sep 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
Kotdwar: Asphalt on the old Haridwar road peels off within just two months.
8.10 किमी सड़क पर हाल में किए गए 1.28 करोड़ खर्च
विज्ञापन

कोटद्वार। डिग्री कॉलेज-कण्वाश्रम मार्ग (पुराना हरिद्वार रोड) का डामरीकरण होने के महज दो माह बाद ही सड़क की हालत फिर खराब हो गई है। कई स्थानों पर डामर उखड़ने से गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
लोनिवि दुगड्डा ने जून में करीब 1.28 करोड़ की लागत से 8.10 किमी मार्ग का डामरीकरण कराया था। इससे पहले जनवरी में आयोजित बर्ड फेस्टिवल के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास किया था। बरसात शुरू होने के बाद कई जगह डामर उखड़ गया और सड़क फिर बदहाल हो गई। शिवपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश जुयाल ने सड़क की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए मार्ग का दोबारा डामरीकरण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि कम समय में ही सड़क के क्षतिग्रस्त होने से सरकारी धन के उपयोग पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क वर्ष 2017 में पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड कोटद्वार ने डिग्री कॉलेज कण्वाश्रम मार्ग का डामरीकरण कराया था। इसके बाद ध्रुवपुर में सुखरो नदी पर करीब 4.60 करोड़ की लागत से 90 मीटर स्पान पुल और सत्तीचौड़ में ग्वालगढ़ गदेरे पर करीब 1.77 लाख की लागत से 30 मीटर डबल लेन स्पान पुल का निर्माण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग बनने से शिवपुर, लालपुर, ध्रुवपुर, सत्तीचौड़, मवाकोट, कोठला और भाबर के कलालघाटी क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में सुविधा मिली। पांच वर्ष के अनुरक्षण कार्य के बाद शासन के निर्देश पर सड़क लोनिवि को हस्तांतरित कर दी गई। लोनिवि के प्रस्ताव पर शासन ने मार्ग के डामरीकरण के लिए 1.28 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की थी।

ठेकेदार को मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी बरसात चल रही है। ठेकेदार 20 सितंबर से मार्ग के सुधारीकरण का कार्य शुरू कर देगा।
-निर्भय सिंह, ईई, लोनिवि दुगड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed