{"_id":"6aa2977ef53a85ff030fc45a","slug":"youth-should-not-just-seek-employment-but-become-self-employment-creators-principal-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-126416-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार तलाशें नहीं, स्वरोजगार सृजनकर्ता बनें युवा : प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार तलाशें नहीं, स्वरोजगार सृजनकर्ता बनें युवा : प्राचार्य
Thu, 10 Sep 2026 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 10 Sep 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। पीजी कॉलेज में जिला उद्योग केंद्र की पहल पर छात्र-छात्राओं को उद्यमिता, स्वरोजगार और कौशल विकास एवं विभिन्न विभागों की ओर से संचालित रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी गई।
प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि वर्तमान समय युवाओं के लिए रोजगार तलाशने का नहीं बल्कि स्वरोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से रोजगार के अवसर विकसित करने का दौर है। कार्यशाला में जिला उद्योग केंद्र की प्रबंधक उपासना सिंह ने जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। रूरल इन्क्यूबेशन सेंटर के प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर दर्शन उनियाल ने नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यम स्थापना की प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रो. दीपक पांडेय ने देवभूमि उद्यमिता योजना के उद्देश्य से अवगत कराते हुए युवाओं को उद्यमशीलता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. गणेश चंद के संचालन में आयोजित कार्यशाला में संदीप बोहरा, आकांक्षा सिंह ने भी विचार रखे। कौशल विकास के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार एवं कॅरिअर काउंसलिंग की नोडल अधिकारी डॉ. मनीषा सिंह के अलावा डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. हेमंत जोशी, डॉ. जेसी भट्ट, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. रजनी चमोली आदि का सहयोग रहा। संवाद