फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Prince Dhruv Club becomes champion of T20 Cricket League

Kotdwar News: प्रिंस ध्रुव क्लब बना टी-20 क्रिकेट लीग का चैंपियन

Fri, 15 Nov 2024 06:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
Prince Dhruv Club becomes champion of T20 Cricket League
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार/कण्वघाटी। महादेव किक्रेट एकेडमी की ओर से बलूनी पब्लिक स्कूल तल्ला मोटाढांक में चल रही सिद्धबली बाबा लेजेंड टी-20 लीग सीजन टू प्रिंस ध्रुव क्लब ने जीत ली है। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में उसने सिद्धबली रॉयल्स को हराया।
फाइनल मुकाबला सिद्धबली रॉयल्स और प्रिंस ध्रुव क्लबों के बीच खेला गया। प्रिंस ध्रुव क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। विवेक रावत ने 55 गेंदों में 88 रनों की पारी खेली। वहीं मनीष चौधरी ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में सर्वाधिक 96 रन बनाए। सिद्धबली रायल्स की ओर जगमोहन ने दो विकेट झटके। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिद्धबली राॅयल्स की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज मनीष चौधरी रहे। बेस्ट गेंदबाज अनिल अंबाल, बेस्ट विकेट कीपर पीयूष भारती चुने गए। समापन समारोह में लैंसडौन विधायक की पत्नी नीतू रावत, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, फुटबाल कोच सुनील रावत ने विजेता व उप विजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजन कमेटी के सदस्य अमित नेगी, जितेंद्र सिंह रावत, प्रेम सिंह नेगी, प्रवेश रावत, अजय बिष्ट, अभिषेक उप्रेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed