{"_id":"6ada1bc821fe31e3750bfc3e","slug":"mkvn-wins-shaheed-mukesh-bisht-memorial-football-tournament-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127537-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: एमकेवीएन ने जीती शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: एमकेवीएन ने जीती शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता
Thu, 22 Oct 2026 07:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 22 Oct 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के मोटाढाक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रही असिस्टेंट कमांडेंट शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति अंतर विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता एमकेवीएन ने जीत ली। बृहस्पतिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में एमकेवीएन की टीम ने कॉन्वेंट स्कूल को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में कॉन्वेंट स्कूल ने पहले हाफ के 20वें मिनट में गोल दागकर 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में एमकेवीएन के खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए एक के बाद एक तीन गोल दागे और मुकाबला 3-1 से जीत लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका हार्दिक नेगी, इंद्रा सिंह और सार्थक रावत ने निभाई।
मेहरबान नेगी और तरुण इष्टवाल ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने विजेता एमकेवीएन और उपविजेता कॉन्वेंट स्कूल की टीमों को ट्रॉफी, मेडल और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सिद्धार्थ रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 टीमों ने प्रतिभाग किया।