{"_id":"6ada1f51d0f77542890ab8dc","slug":"kotdwar-accident-near-mathgaon-car-plunges-into-a-gorge-after-its-steering-suddenly-locks-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार: मथगांव के पास हादसा, अचानक स्टीयरिंग लॉक होने से खाई में गिरी कार, चार लोग थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार: मथगांव के पास हादसा, अचानक स्टीयरिंग लॉक होने से खाई में गिरी कार, चार लोग थे सवार
Thu, 22 Oct 2026 08:08 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 22 Oct 2026 08:08 PM IST
सार
थाने में सूचना मिली कि गुमखाल से द्वारीखाल की ओर जा रही एक कार मथगांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क के बाईं ओर खाई में गिर गई है। टीम ने मौके पर पहुंचकर कार में सवार चार लोगों को निकाला।
विज्ञापन
कार खाई में गिरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
लैंसडौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुमखाल-द्वारीखाल मार्ग पर मथगांव के पास बृहस्पतिवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने चारों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को गुमखाल के बंगाली चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार दिलाया। इसके बाद सभी को उनके घर कोटद्वार भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को थाने में सूचना मिली कि गुमखाल से द्वारीखाल की ओर जा रही एक कार मथगांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क के बाईं ओर खाई में गिर गई है। सूचना पर थाने और गुमखाल चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कार में चार लोग सवार थे। इनमें गिरीश चंद्र और सुरेश कंडवाल निवासी सत्तीचौड़, संतोष ध्यानी निवासी देवरामपुर और प्रमोद कुमार निवासी लालपुर, कोटद्वार शामिल हैं। चारों को सामान्य चोटें आई हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड कैबिनेट: 22 प्रस्ताव पास, निराश्रित महिलाओं व दिव्यांगजनों को राहत, दो विवि बनेंगे, पर्यटन पर फोकस
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार का स्टीयरिंग लॉक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे हादसा हुआ। सभी घायलों की स्थिति सामान्य है।